फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पेपर लीक करने में शामिल लोगों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक करने वालों को दबोचने के बाद एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है। एसटीएफ केहत्थे चढ़ा डाला का रहने वाले अनुराग बिंद समेत अन्य आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी दी है। उसी के आधार पर एसटीएफ अन्य की तलाश करने में जुटी है। सोमवार को भी एसटीएफ की टीमें जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में रविवार को 12 केंद्रों पर दो पालियों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी थी, लेकिन निरस्त हो गई। शनिवार की रात में ही टीईटी परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसकी जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी एसटीएफ को पेपर लीक करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। शनिवार की रात में एसटीएफ ने प्रयागराज समेत कई जिलों में छापेमारी कर पेपर लीक करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें डाला का रहने वाला अनुराग भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ करने के पर अनुराग समेत अन्य आरोपियों ने पेपर लीक करने में किन-किन लोगों का हाथ समेत अन्य जानकारियां दी है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने के बाद एसटीएम ने पेपर लीक करने में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। सोमवार को एसटीएफ की एक टीम ने सोनभद्र, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में भ्रमण कर पेपर लीक करने में शामिल लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी रही। हालांकि इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें