फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने आरोपियों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर शिकायत की जांच करने बुधवार ओबरा वन प्रभाग के एसडीओ जेपी सिंह जरहां वन रेंज पहुंचे। जहां उन्होंने मौका मुआयना कर आरोपियों से पूछताछ की। एसडीओ ने जांच के दौरान पाया की आरोपियों ने स्थानीय निवासी एक भूमाफिया से उक्त लगभग सात विस्वा जमीन खरीदी थी। लेकिन उक्त स्थान पर तो लगभग दो बीघा से ज्यादा जमीन पर बाउंड्री बना कर कब्जा किया गया है। इतनी ज्यादा जमीन अभिलेख से हट कर आयी कहा से यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि हर पहलुओं से जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। बता दें कि विगत 13 फरवरी को पुनर्वास स्थित रेणुकूट बीजपुर सड़क मार्ग के उत्तर पटरी पर जायका कालोनी के पास वन भूमि में बाउंड्री विस्तार के समय अवैध कब्जे को रोकने वन क्षेत्राधिकारी जरहां मुहम्मद जहीर मिर्जा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो अवैध कब्जा कर रहे लोगों ने पूरी टीम पर पथराव कर दिया था। इसमें एक वाचर जख्मी हो गया था। मामले में वन विभाग की तरफ से तीन नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें