फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी और बुलेट भिड़ंत, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा सिरसोती के नकटू टोला के पास सोमवार को स्कूटी और बुलेट बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं बुलेट सवार की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बीजपुर के पुनर्वास प्रथम निवासी शिवप्रसाद जायसवाल (70) निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बुलेट सवार सत्येंद्र से टक्कर हो गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों को गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से उन्हें एनटीपीसी के धनवंतरि चिकित्सालय ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण इलाज के दौरान शिवप्रसाद की मौत हो गई। वहीं सतेंद्र को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें