फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साईंनाथ ने जड़ेरुआ को हरा कबड्डी का खिताब जीता

विज्ञापन
करमा ब्लॉक के सरौली गांव में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले ​खिलाड़ी व ग्रामीण। जागर
विज्ञापन
करमा ब्लॉक के सरौली ग्राम पंचायत स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को डीहबाबा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में साईंनाथ हॉस्पिटल हिन्दुआरी की टीम ने जड़ेरुआ की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य मनोज दीक्षित ने कराया। उद्घाटन प्रेमनाथ उपाध्याय, रामनाथ गिरी, रघुनाथ पटेल, रामजी यादव, मटुकधारी भारती एवं विक्रम बियार ने किया। इस अवसर पर आचार्य ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, ताकि प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि बसपा नेता सुनील पांडेय उर्फ जैकी बाबा ने हमेशा खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। संचालन कैप्टन लालचंद वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका आनंद दीक्षित, बच्चेलाल और चंदन यादव ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी विजयानंद भारती ने संभाली। इस मौके पर अभिषेक गिरी, राजेश पटेल, शिवशंकर निषाद, संतोष मौर्या, मुन्ना पटेल, बसंत गिरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें