फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबीसी के जातिवार आंकड़े दर्ज करने का हो विकल्प

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर जनगणना-2027 में ओबीसी की जातिवार जनसंख्या की सटीक गणना कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा के जिला संयोजक धनजी चौधरी ने कहा कि जनगणना में ओबीसी के लिए एससी-एसटी की तरह अलग विकल्प दिया जाए और जातिवार आंकड़े दर्ज करने के लिए वैज्ञानिक एवं मानकीकृत प्रक्रिया अपनाई जाए। उन्होंने राज्यवार आधिकारिक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार करने, प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड देने और ओपन कॉलम व्यवस्था के स्थान पर विकल्प आधारित प्रणाली लागू करने की मांग की। ज्ञापन में असूचीबद्ध एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन के लिए संस्थागत व्यवस्था बनाने तथा जाति संबंधी आंकड़ों के संग्रह, सत्यापन और संकलन की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और ऑडिट योग्य बनाने की मांग भी की गई। प्रदर्शन में लक्ष्मीनारायण सिंह, सतीश सिंह, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सूरज संदेश, रमेश भारतीय, रुद्रप्रताप, वेद प्रकाश, विनय कुशवाह, जोखन, राजू, रामबचन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें