फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं पालकी को भक्तों ने कंधा देकर परिसर में घुमाया

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सांई मंदिर में पूजन अर्चन करती किशोरियां। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर शुक्रवार को नगर स्थित साईं मंदिर में भक्तों ने साईं पालकी उठाई। भक्ताओं ने बारी-बारी से पालकी को कंधा दिया। मंदिर परिसर में पालकी घुमाकर मंदिर में रख दी गई। कोविड 19 की वजह से इस वर्ष नगर में शोभायात्रा नहीं निकाली गई। भक्तों में प्रसाद के रूप में हलवा व खिचड़ी वितरित किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री साईं सेवा समिति के राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण दो साल से साईं पालकी मंदिर परिसर में ही घुमाई जा रही है। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, ठाकुर प्रसाद अग्रहरि, विमल अग्रवाल, प्रसन्न जायसवाल, परमेश जैन, राजू सोनी, राजेंद्र प्रसाद जैन, आशुतोष शुक्ला, संजीव शर्मा, सूरज गुप्ता, सुदीप शुक्ला, विनोद, संतोष, राजन अग्रहरी, सुलोचना सिंह, गीता जायसवाल, रीता श्रीवास्तव, मनोज केशरी, अंकित केजरीवाल आदि रहे। पुष्प की वर्षा व भक्तिगीतों से पूरा वातावरण साईंमय हो गया। गायक कलाकार संजीव शर्मा, सूरज गुप्ता और रोहित तिवारी ने साईं के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। सांई भक्त ने भजनों पर नृत्य करते देखे गए। इसके बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी और हलवा भक्तों में वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

राबर्ट्सगंज सांई मंदिर परिसर में सांई पालिकी का पूजन अर्चन करते सांई भक्त।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें