दाखिले से वंचित छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति संभालने के लिए कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने भी काफी मशक्कत कर छात्र-छात्राओं को शांत कराया। सीट वृद्धि के लिए विवि से पत्राचार करने का आश्वासन दिया गया।
नगर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में मंगलवार को प्रतीक्षा सूची के छात्र-छात्राओं का प्रवेश होना था। इसके लिए 85 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसके सापेक्ष कई गुना छात्र-छात्रा पहुंच गए। दाखिले से वंचित अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने गेट बंद कराते हुए पुलिस को सूचना दी। कॉलेज प्रशासन ने जैसे ही गेट बंद करवाया तो छात्र आक्रोशित होकर गेट के पास जमकर हंगामा करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर ही धरने पर बैठ गए। सीट वृद्धि की मांग कर रहे छात्रों ने मेन गेट पर लगे चैनल पर जमकर गुस्सा निकाला। इससे चैनल गेट क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर कोतवाल राघवेंद्र सिंह व एसएसआई बालेंद्र यादव फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे और हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ कर गेट खाली करवाया। इसके बाद प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि विवि से सीट वृद्धि के लिए पत्र लिखा जा रहा है। जैसे ही सीट वृद्धि की आदेश मिलता है तो बचे हुए छात्रों का एडमिशन किया जाएगा।
चिंता का विषय है।