अनपरा। ककरी परियोजना कालोनी
स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को सात दिनी शतमंडी महायज्ञ की शुरुआत
हुई। इसके लिए परासी तालाब से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी
संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। काशी से आए विद्वानों ने कलश
स्थापना, मंडप प्रवेश, देवी देवताओं का आवाहन और अग्नि प्रज्ज्वलन की
क्रिया पूरी कराई।
यजमान की भूमिका निभा रहे मंदिर के पुजारी रुद्रमणि
मिश्र ने बताया कि गुरुवार से दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन कुंड में आहुतियां
देने का क्रम शुरू किया जाएगा। 13 जनवरी को यज्ञ का समापन कर मंदिर की
वार्षिक पूजा और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।