फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़वाना समाज ने हक के लिए भरी हुंकार

Wed, 07 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पंचवर्षीय से पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित रह चुके गोड़वाना समाज ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपने हक की आवाज उठाई।
विज्ञापन

 

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा छह लाख की आबादी वाले गोड़वाना समाज की ओर राज्य और केंद्र की सरकार का ध्यान नहीं है। इतनी बड़ी आबादी को चुनाव लड़ने से वंचित रखना संवैधानिक अधिकार का हनन है। गोड़वाना जन जागृति मंच और गोड़वाना सेवा जन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मरकाम ने कहा कि अब गोड़वाना समाज चुप बैठने वाला नहीं है। अपने हक और अधिकार की मांग के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से  रमाशंकर ओइमा, बबई मरकाम, हरिशंकर उइके, भोला कुरारी, रामनरेश, दिगपाल, शिव प्रसाद, राजेंद्र सिंह मरपाची, बलिराम आपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें