फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन इंच बढ़ा, फिर एक इंच घट गया रिहंद का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की दस्तक से बढ़ता रिहंद का जलस्तर एक बार फिर से खिसकने लगा है। पिछले दिनों रिहंद के कैचमेंट एरिया में हुई झमाझम बारिश ने रिहंद के जलस्तर में जहां तीन इंच का इजाफा किया था, वहीं कई दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण शनिवार को जलस्तर में एक इंच की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वर्ष की भरपूर गर्मी सहे रिहंद का जलस्तर जहां 838.1 फीट पर आ गया था। बहीं बीते दिनों हुई रिहंद कैचमेंट एरिया की बारिश ने जलस्तर में तीन इंच का इजाफा किया था। जिसके बाद रिहंद के जलस्तर का आंकड़ा 838.4 फीट हो गया था, लेकिन मौसम ने जब दोबारा से बेरुखी दिखाई तो आंकड़ा एक बार फिर से घटाव की ओर दर्ज किया जाने लगा है। ऐसे में शनिवार को रिहंद का जलस्तर 838.3 फीट दर्ज किया गया। रिहंद के अधिकारियों की मानें तो इस वर्ष की गर्मी देखने के बाद सभी जैसी बारिश की आशंका जता रहे थे। उसकी 10 फिसदी भी बारिश रिहंद के कैचमेंट एरिया में नहीं हुई है। जल्द अगर मानसून का रुख नहीं बदला और राज्यों में बारिश प्रारंभ नहीं हुई तो आने वाले दिनों में रिहंद के साथ ही अन्य कोल आधारित बिजली परियोजनाओं के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पिछले वर्ष जून में हुई वर्षा ने रिहंद के जलस्तर में काफी इजाफा हुआ था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिहंद का जलस्तर 845.9 फीट था। इसमें पांच अगस्त तक लगभग नौ फीट के इजाफा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें