फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ व्रत पूरा कर घर लौटी महिला, फिर फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कचनरवा के रोहीनवादामर टोला में विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता शव मिला। परिवार की मंगलकामना के लिए उसे छठ का व्रत किया था। व्रत का पारण करने के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कचनरवा के रोहीनवादामर टोला निवासी पवन पासवान की पत्नी अंजू (25) ने छठ व्रत किया था। बृहस्पतिवार की सुबह अर्घ्य देने के बाद वह घाट से घर आई। पारण के बाद वह अपने भाई की सगाई में शामिल होने मायके भवनाथपुर जाने की तैयारी में थी। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे अंजू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला तो अंदर फंदे पर अंजू का शव लटक रहा था। अंजू बीते पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी भी रही है। इस संबंध में दरोगा अफरोज आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें