फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुसार सड़क का कार्य न होने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अंतर्गत डाला बाजार में डूडा से बनाई जा रही चार सड़कों की जांच करने के लिए रविवार को एडीएम सहदेव मिश्रा पहुंचे। एडीएम ने एक सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को फटकार लगाई। मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत डाला में विकास कार्य कराने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से धन मुहैया कराया जाने लगा है। कई सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार को एडीएम सहदेव मिश्रा सड़कों के गुणवत्ता की जांच करने पर पहुंचे तो खामियां मिली। सड़क की ढलाई के बाद बोरे को लगाकर तराई की जानी चाहिए लेकिन ठेकेदार ने खानापूर्ति के लिए भस्सी डाल कर पानी गिरा दिया था। यह देख एडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों को फटकार लगाई। उन्होंने लक्ष्मण नगर, नई बस्ती, पटेहरा टोला, रामलीला मैदान के पास रोड, नाली का निरीक्षण किया। नई बस्ती में नाली पर कवर पटिया न होने की वजह से नगर पंचायत कर्मियों को फटकार लगाई। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू, हनुमान सिंह, संतोष अग्रहरि, राजेश पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें