फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में नहीं आए कई बैंकों के प्रतिनिधि, सीडीओ नाराज, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति और सलाहकार समिति की बैठक सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने बैंक के ऋण, जमा एवं ऋण जमा अनुपात की गहन समीक्षा की। ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए सभी बैंकों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने सरकार की योजनाओं की लंबित पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया। अग्रणी जिला प्रबंधक मुकेश कुमार ने आश्वस्त किया कि लक्ष्यों की प्राप्ति समय से कर ली जाएगी। कहा कि बैंक शाखाएं गुण दोष के आधार पर ऋण पत्रावलियों का निस्तारण करें। शाखा स्तर पर ऋण पत्रावलियां 15 दिन से अधिक लंबित न रहें। बैठक में समय से न आने और अनुपस्थित रहने के कारण भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयकों से सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र की प्रतिलिपि भारतीय रिजर्व बैंक, एसएलबीसी व उनके नियंत्रक कार्यालयों को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, आरबीआई के एजीएम अनिल कुमार मिश्र, डीडीएम नाबार्ड पंकज कुमार, एनआरएलएम के उपायुक्त एके जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें