मंगलवार को पीक ऑवर में अनपरा स्थित बिजली घरों में रिकार्ड विद्युत का उत्पादन किया गया। निजी क्षेत्र की लैंको सहित अनपरा परियोजना की सभी इकाइयों से 3536 मेगावाट का बिजली उत्पादन किये जाने से निगम का उत्पादन भी बढ़कर तीन हजार मेगावाट के पार हो गया।
मंगलवार शाम को पीक ऑवर में प्रदेश में बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट पार कर गई। इसे देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर अनपरा के सभी बिजली घरों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया। शाम को अनपर ए से स्थापित क्षमता 630 मेगावाट के सापेक्ष 528, बी से 1000 मेगावाट के सापेक्ष 914, डी से 1000 मेगावाट के सापेक्ष 956 व निजी क्षेत्र की लैंको अनपरा सी से स्थापित क्षमता 1200 मेगावाट के सापेक्ष 1138 मेगावाट उत्पादन किया गया। इससे सिर्फ अनपरा व ओबरा की इकाइयों के उत्पादनरत होने के बाद भी परियोजना का उत्पादन 3071 मेगावाट पहुंच गया। मांग को पूरा करने के लिए रिहंद हाइड्रो की सभी छह टरबाइनों से 164 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था। मंगलवार सुबह सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 15978 व न्यूनतम मांग 9643 मेगावाट दर्ज की गई।