फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानदेय की मांग को लेकर डीपीएम कार्यालय पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय के एसएनसीयू और एनआरसी विभाग में आउट सोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मियों को समय से मानदेय न मिलने का मामला गरमाने लगा है। शुक्रवार को कर्मियों ने एनआरएचएम के डीपीएम कार्यालय पहुंच कर समस्याएं सुनाई। डीपीएम ने कर्मियों से बातचीत कर उनकी शीघ्र समस्याएं दूर कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसएनसीयू एवं एनआरसी विभाग में आउट सोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मियों को उनका समय से मानदेय आदि न मिलने का मामला गरमाने लगा है। शुक्रवार को कर्मियों ने एनआरएचएम कार्यालय राबर्ट्सगंज पहुंच कर समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की। कर्मियों का कहना था कि समय से मानदेय न मिलने से उन लोगों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। आरोप लगाया कि दो वर्षों से उन लोगों की वेतन वृद्धि नहीं की गई है, जबकि पांच प्रतिशत प्रोन्नति धनराशि देने का आदेश जारी किया गया है। डीपीएम रिपूंजय श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मियों की शीघ्र ही समस्याएं दूर करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें