मृतक के छोटे भाई ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पाकर छत्तीसगढ़ के सोनावल और जिले से बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में बभनी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के घर पहुंचकर पूछताछ की गई है। आत्महत्या करने की भी चर्चा है। पोस्टमार्टम से ही इस बारे में कुछ स्पष्ट होगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना के आधार पर यहां के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
रेणुका पार स्थित परसोई ग्राम सभा के जंगल में शुक्रवार को लापता जय बहादुर (26) का शव पेड़ से लटकता मिला। ओबरा थाना एसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि जयबहादुर खरवार निवासी ग्राम परसोई शुक्रवार को बोतल में पानी लेकर शौच करने के लिए गया था। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तो परिवार के के लोगों ने उसकी तलाश मेें जुट गए।
खोजबीन करने पर जय बहादुर का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में सिद्ध के पेड़ में गमछा के सहारे लटकता मिला। जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक मजदूरी कार्य कर घरवालों का भरण पोषण करता था। जयबहादुर को एक दो वर्ष का लड़का है।