फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: अगस्त में होंगी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं, इस बार पैटर्न थोड़ा अलग, जानें क्या होगा नया?

Sat, 17 Jul 2021 09:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ  के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा कुल चार सौ अंकों की होगी। कुल 50 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न आठ अंक का होगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी व हिंदी भाषा में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नए सत्र में दाखिले की संभावना अब जल्द बन रही है।  काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं अगस्त में पड़ने वाले अवकाश तथा रविवार को होंगी। इस बार पैटर्न थोड़ा अलग होगा। परीक्षा तीन पालियों में होगी। ओएमआर शीट पर होनी वाली परीक्षा दो घंटे की जगह अब एक घंटे की होगी। वहीं, जिस दिन कोई प्रतियोगी परीक्षा होगी उस दिन प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जाएगी।

विज्ञापन


एलएलबी प्रवेश परीक्षा पर विश्वविद्यालय प्रशासन का खास ध्यान है, क्योंकि पिछले सत्र की प्रवेश परीक्षा के दौरान पेपर आउट करने का मामला पकड़ा गया था।  जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा कुल चार सौ अंकों की होगी। कुल 50 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न आठ अंक का होगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी व हिंदी भाषा में तैयार किया जाएगा।

स्नातक पाठ्यक्रमों में सामान्य ज्ञान एवं इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 70 फीसदी प्रश्न संबंधित विषय से 30 फीसदी सामान्य ज्ञान से होंगे। लॉ पाठ्यक्रम की समस्त प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में होंगी। बता दें कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई थी। इस दौरान समन्वय स्थापित करने के लिए प्रो. केएस जायसवाल व प्रो. योगेंद्र सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया। 

विज्ञापन

20 पाठ्यक्रमों में सीधे दाखिला, 29 के लिए प्रवेश परीक्षा

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 20 पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा और 10 में मेरिट से दाखिला होगा। वहीं, बाकी 29 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए 33000 से अधिक छात्रों ने आवेदन किए हैं। अंतिम सूची जारी कर दी है।

स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक में 29 पाठ्यक्रमों के लिए दोगुने से अधिक आवेदन आए हैं। 3329 सीटों के लिए आवेदकों की संख्या 31,262 है। 29 पाठ्यक्रमों में रेगुलर 1700, पेड सीटों की संख्या 1375, ईडब्ल्यूएस के लिए 254 सीटें आरक्षित हैं। 29 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 20 पाठ्यक्रमों में तो निर्धारित सीट से कम आवेदन आए हैं। 10 पाठ्यक्रमों में सीटों के सापेक्ष 3 से 4 प्रतिशत अधिक आवेदक हैं। 

मेरिट सूची के साथ ही प्रकाशित होगी प्रतीक्षा सूची

कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि प्रवेश परिणाम के बाद मेरिट सूची के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी प्रकाशित की जाएगी। प्रवेश में प्रमाण पत्रों की जांच विभागवार होगी। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही फीस जमा कराई जाएगी। इसके बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड बनाए जाएंगे। प्रवेश के लिए काशी विद्यापीठ का ऑनलाइन अंकपत्र भी मान्य होगा। वहीं, दूसरी संस्थाओं का ऑनलाइन अंकपत्र संबंधित प्राचार्य/ परीक्षा नियंत्रक द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।

प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। संकायाध्यक्षों के निर्देशन में प्रवेश प्रक्रिया के लिए गठित होने वाला हेल्प डेस्क प्रवेश संबंधी शंकाओं का समाधान करेगा। इसके साथ ग्रीवांस सेल भी हेल्प डेस्क के रूप में काम करेगा। 

 
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची

काशी विद्यापीठ की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। दूसरे दिन कई परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। पहली पाली में सख्ती नजर आई, लेकिन तीसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर अभिभावक और विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। वहीं, पहले दिन शुक्रवार को तीन नकलची पकड़े गए थे।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा में 1477 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन 44,997 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। तीनों पालियों में 43,520 छात्र शामिल रहे। वहीं, वार्षिक परीक्षा में कुल 1348 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 62,890 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

शनिवार को 15 जुलाई को स्थगित प्रश्नपत्रों की परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में कराया गया। विश्वविद्यालय परिसर में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं, महाविद्यालयों में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें