सोनभद्र। लोकसभा सामान्य निर्वाचन और दुद्धी उपचुनाव के लिए ईवीएम व वीवी पैट के प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन बुधवार को किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एनआईसी कक्ष में विधान सभावार वीवी पैट, बैलेट व कंट्रोल यूनिट का रैंडमाइजेशन किया। विधानसभा दुद्धी में 490 वीवी पैट और 454 बीयू-सीयू, विधानसभा ओबरा में 440 वीवी पैट व 408 बीयू-सीयू, विधानसभा राॅबर्ट्सगंज में 529 वीवी पैट व 490 बीयू-सीयू, विधानसभा घोरावल में 598 वीवी पैट व 554 बीयू-सीयू का प्रथम रैंडमाइजेशन हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें से 02 मई को सुबह 10 बजे बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोदाम में रैंडमाइजेशन के बाद विधानसभा वार मशीनों के पृथक्करण प्रक्रिया में भी प्रतिभाग करने की अपील की। इस मौके पर एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम निखिल यादव, राजेश सिंह, अजय सिंह, सुरेश राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, एडीआईओ विनय कुमार सिंह सहित सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।