फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के बीच स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाई-बहन के बीच स्नेह का पर्व रक्षाबंधन रविवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजार रंग बिरंगी राखियों से सजीं रहीं। बाजार में जगह-जगह सजीं राखी की अस्थायी दुकानों पर राखी व मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहीं। इससे बाजार गुलजार रहे। भाई की कलाई के लिए मनपसंद राखी खरीदने के लिए बहनें जुटी रही। वहीं भाई भी अपने सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार देने के लिए कपड़ा समेत अन्य सामान क्रय करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी। ज्योतिषाचार्य डा. एसएन तिवारी के मुताबिक शनिवार की शाम 6.10 बजे से ही पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो गई है। पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होने के साथ ही भद्रा भी है, जो रविवार की सुबह 5.35 बजे तक रहेगी। इसके बाद भद्रा नहीं है। बहनें सुबह 5.35 बजे के बाद शाम 5.01 बजे तक रक्षा बांध सकती हैं। रक्षाबंधन के दौरान भाई का मुख पूर्व दिशा की तरफ रहना चाहिए, जबकि बहन का मुख पश्चिम तरफ रहना चाहिए। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के साथ ही रामगढ़, चतरा, नईबाजार, खलियारी, शाहगंज, घोरावल, चोपन, डाला, ओबरा, दुद्धी, रेणुकूट, बभनी, बीजपुर, अनपरा, शक्तिनगर सहित ग्रामीण अंचलों में चट्टी चौराहों पर राखी और मिठाई की अस्थायी दुकानें सज गई है। दुकानों पर पूरे दिन खरीदारों की भीड़ उमड़ी रहीं।
रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को परिवहन निगम की सभी बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन रविवार की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। एआरएम एके सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न रुटों सोनभद्र, विंध्यनगर, चंदौली, काशी, जीरो रोड, प्रयागराज सहित अन्य डिपो की कुल 110 बसें संचालित की जा रही है। सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें