फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लोढ़ी में बारिश, उरमौरा में धूप, 34.6 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
राबट्सगंज में हल्की बारिश का नजारा।संवाद
विज्ञापन
जिले के तापमान में बीते एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। बीते कुछ दिनों से जहां तीखी धूप निकल रही है, वहीं दोपहर या दोपहर बाद बारिश होने से उमस से राहत हो रही है। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

तीखी धूप तथा वातावरण में नमी के कारण पहले जहां लोग बेहाल रहे, वहीं दोपहर बाद बारिश होने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली। मौसम की वजह से तापमान में भी कभी वृद्धि तो कभी गिरावट दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम और अधिक तापमान में वृद्धि दर्ज हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम पारा 26.2 और अधिकतम पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुई, जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 25.6 और अधिकतम पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को न्यूनतम पारा 25.4 और अधिकम पारा 33.0 रिकार्ड हुआ था। बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इससे पहले 40 डिग्री सेल्सियस के पार अधिकतम पारा दर्ज हो रहा था। इससे और ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही थी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बनी रहने से आगामी दिनों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। बीच-बीच में बारिश और बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें