फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का लाखों का स्क्रैप चोरी, मामला खुलने से हड़कंप

विज्ञापन
विंढमगंज रेलवे स्टेशन से रेलवे लाइन का स्क्रैप चोरी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेलवे के लाखों रुपये के स्क्रैप चुरा लिए गए हैं। शनिवार की सुबह इसका खुलासा होने के बाद चोपन से लेकर धनबाद मंडल तक हड़कंप मच गया। रेलवे के उच्चाधिकारी जांच में जुट गए हैं। हालांकि अधिकारी इस बाबत अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिविजन के विंढमगंज रेलवे स्टेशन से कई टन स्क्रैप चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए स्क्रैप की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो इसमें स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चा है। शनिवार की सुबह असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ चोपन की तरफ से मामले की जानकारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक विंढमगंज स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से स्क्रैप गायब कर दिया। मामला खुला तो पहले इसे दबाने का प्रयास किया गया, पर इसकी खबर धनबाद में बैठे रेलवे के उच्चाधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। जांच के आदेश जारी कर दिए गए। बताया जा रहा है कि धनबाद से कुछ जांच अधिकारी देर रात तक यहां पहुंच जाएंगे। इस संबंध में मंडल यातायात प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच आरपीएफ कर रही है। वहीं आरपीएफ कमांडेंट अरुण कुमार ने बताया कि स्क्रैप चोरी में शामिल ट्रक लखनऊ से पकड़ा गया है। उनसे जब यह पूछा गया कि इसमें कौन कौन से अधिकारी शामिल हैं तो उन्होंने बताया कि विंढमगंज के वरीय अनुभाग अभियंता (रेलपथ) के कर्मचारी इसमें शामिल हैं। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें