फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए आगे आएं प्रधान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधानो के साथ बैठक करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सदर, चतरा, घोरावल और करमा ब्लाक के प्रधानों से गांव में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इसे जन आंदोलन बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को मिलजुल कर सामूहिक प्रयास करना होगा। गांव के हर नागरिक को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देनी होगी। इस अभियान में हमको अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त करना है। सभी घरों पर एक-एक बोरी टांग के प्लास्टिक का निस्तारण के लिए मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी का एहसास घर के सभी लोगों को कराएं ताकि घर पर ही हम प्लास्टिक को एकत्रित कर लें और प्लास्टिक बाहर खुले वातावरण में ना आए। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी कर्मचारी सफाई कर्मी, आशा एवं अन्य कर्मचारी का उत्तर दायित्व है कि वह घर जाकर अपनी योजनाओं को लोगों को बताएं। सप्ताह में दो दिन का विशेष अभियान चलाकर इस अभियान को लोगों तक पहुंचाएं। डीएम ने सभी ग्राम प्रधान का आह्वान करते हुए कहा कि गांव में जो भी कुपोषित बच्चे हैं उनकी विशेष देखरेख करें। अपने नेतृत्व में गांव से कुपोषण मुक्त करने में सहयोग करें। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह 20 से 25 तारीख को इस प्लास्टिक के संग्रहण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे प्लास्टिक को एकत्र कर उसे निस्तारण के लिए भेज दिया जाए। बैठक में एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ल, सुधाकर राम, बृजेश सिंह, चंद्रदेव पांडेय, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह, डीपीसी किरन सिंह, अनिल केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें