फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुई हेल्थ डाइट प्रतियोगिता में पूजा प्रथम

विज्ञापन
विंढमगंज प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र पर आयोजित हेल्थ डाइट प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बृहस्पतिवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हेल्थ डाइट प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को मिलाकर छह किशोरियों को चयनित किया गया।
विज्ञापन

किरण भारती ने कहा कि सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाने व बचाने की कोशिश करनी चाहिए। वर्तमान समय में दूषित होते पर्यावरण की रोकथाम के लिए पौधे लगाना व बचाना अति आवश्यक है। समापन के पूर्व हेल्थ डाइट विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें पूजा प्रथम, पुष्पा कुमारी द्वितीय व नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार नेहा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, दुर्गा कुमारी, कौशल्या कुमारी ने हासिल किया। बीसीपीएम सुनीता की अनुपस्थिति से विजेताओं में पुरस्कार नहीं वितरण किया जा सका। सीएचओ अंजली कुमारी, एनएनएम कुंती देवी, आशा, रुक्मणि देवी, शाहजहां बेगम, सुनीता, बिंदा, कमोदा देवी, ललिता देवी, सविता देवी, अनीता देवी, कुसुम आदि मौजूद रहे। दुद्धी ब्लॉक से आए कोआर्डिनेटर काउंसलर किरण भारती ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें