फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में चला पॉलिथीन मुक्ति अभियान, दिलाया शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में बुधवार को ‘मेरा पॉलिथीन मेरी जिम्मेेदारी’ अभियान की शुरुआत की गई। सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक एकत्रीकरण करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और पहले से घर में पड़े पॉलिथीन का सही निस्तारण करने के लिए शपथ दिेलाई गई। पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौराहा) पर बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे निकाय के कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न संगठन के लोग जुटे। पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद बढ़ौली चौक से शीतला मंदिर चौराहा, चंडी तिराहा से बाईपास धर्मशाला चौक होते हुए बैनर पोस्टर के साथ जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान हाथ में बोरी लिए लोगों ने सड़क पर पड़े पॉलिथीन को उठाते हुए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर ईओ विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, डीपीएम नीरज कुमार, संत कुमार, विमलेश, व्यापार संगठन से राजेश गुप्ता, सचिन केडिया, विमल अग्रवाल, किशोरी लाल, राजकुमार और डूडा के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी तरह नगर पंचायत चोपन और डाला में अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलाया गया। रैली के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन जहां तहां न फेंकने की अपील की गई। स्कूली बच्चों से अपने घरवालों तथा पास पड़ोस के लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अन्य निकायों में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें