रेणुकूट नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर बुधवार से समाजसेवी अजय राय सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने वाले थे लेकिन सत्याग्रह शुरू होने के पूर्व ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंट तंबू उखड़वा दिया। अजय पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे बगैर अनुमति के धरना प्रदर्शन पर न बैठे।
निर्धारित समय पर बुधवार को सुबह 10 बजे अजय राय पद्मिनी होटल के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। उसी वक्त प्रशासन ने वहां पहुंचकर टेंट को हटा दिया और उन्हें कहा गया कि वर्तमान में धारा 144 लागू है इसलिए वे इस समय धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। उधर अजय राय का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना एक माह पहले ही प्रशासन को दे दी है। मुर्द्धवा व खाड़पाथर के लोगों का कहना है कि डेढ़ वर्ष बीतने के बाद नगर क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है।