फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, बार्डर पर की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। होटल-ढाबों की तलाशी ली गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में कांबिंग कर नक्सली संचरण की टोह ली। लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखते हुए संदिग्धों के बारे में सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर नगर के विभिन्न चौराहों-तिराहों पर पुलिस ने अभियान चलाकर जांच की। संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान भी किया। उधर, एएसपी ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी दुद्धी पंकज सिंह, चौकी प्रभारी अमवार और पुलिस-पीएसी के जवानों ने कनहर क्षेत्र में सघन कांबिंग की। स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें