ओबरा अंबेडकर स्टेडियम में दीप पर्व के पूर्व संध्या पर जला दीप।
- फोटो : SONBHADRA
दीपावली की पूर्व संध्या पर स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा आंबेडकर स्टेडियम को 21 हजार दीपों और मोमबत्तियों से सजाया गया। पूर्व राष्ट्रीय एथलीट रमेश सिंह यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने गत वर्षों की भांति मुख्य ग्राउंड के साथ फुटबाल और वालीबाल सहित अन्य ग्राउंड को रोशनी से भर दिया।
रमेश सिंह ने बताया कि स्थानीय खिलाड़ी उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ नगर में खेल की व्यापकता की कामना के लिए हर वर्ष दीप उत्सव मानते हैं। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान क्रीडाधिकारी दिनेश सिंह, राजनाथ सिंह, राम वृक्ष यादव, एएन राय, अजीज खान, अरुण भट्टाचार्या,मनीष सूद,मनोज पाठक व मंटू आदि मौजूद थे।