फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक विचार गोष्ठी में शिक्षकों को उनका अधिकार दिलाने को बनी योजना

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व एमएलसी प् - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक विचार गोष्ठी सोमवार को आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में हुई। इसमें शिक्षकों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने की रणनीति बनाई गई। सरकार से शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राव ने की। मुख्य अतिथि वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व एमएलसी व प्रादेशिक मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि केदारनाथ दूबे रहे। वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शिक्षकों के हित के लिए सरकार नहीं चेतती है तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। कहा कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा करने के बजाय उनके एक-एक उपलब्धियों को छीनती जा रही है। अगर यही रवैया रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षक आशीर्वाद नहीं देंगे। संचालन सुरेश चंद्र कन्नौजिया व दिवाकर सिंह ने किया। आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह की ओर से आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मीरजापुर सत्यभूषण सिंह, जिलामंत्री तेजई राम, शिवेंद्र दूबे आदि रहे।
फिर मिली सुनील को जिम्मेदारी
आदर्श इंटर कॉलेज में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष भदोही मणिशंकर मिश्र की देखरेख में जनपद इकाई का चुनाव हुआ। सुनील कुमार राव को दुबारा निर्विरोध जिलाध्यक्ष व संतोष कुमार मौर्य को जिलामंत्री चुना गया। वहीं राकेश को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी शिक्षक को कोई समस्या होती है तो संगठन साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें