फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : केंद्र के दो सौ मीटर दायरे में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते डीएम टीके शिबू। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले में 23 जनवरी को दो पालियों में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पहली पाली में 12 और दूसरी में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में आने वाली फोटो स्टेट, पेयजल की दुकानें बंद रहेंगी। ये जानकारी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम टीके शिबू ने दीं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) की मूल प्रति समेत प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र या किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की ओरिजनल प्रति व सम्बंधित प्रशिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार व सक्षम अधिकारी की इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति होना जरूरी है। कोषागार से टीईटी के प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। केंद्रों पर प्रश्न पत्र खोले जाने के समय पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की मौजूदगी में वीडियोग्राफी होगी। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस बल की ड्यूटी लगेगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 6764 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 4036 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा हाल/कक्ष के भीतर प्रवेश पत्र और ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन के अलावा अन्य सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरायुक्त मोबाइल, स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। डीएम ने कहा कि परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रेसवार्ता में एडीएम राकेश सिंह, डीआईओएस रविशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें