फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क-नाली की दुर्दशा पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के अंबेडकर नगर में क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सड़क, नाली की दुर्दशा से क्षुब्ध नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 और 15 के रहवासियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए जिम्मेदारों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी राधेश्याम उमर, रामजी पांडेय, विशाल मौर्य, सरोज कुमार, अशोक साहनी, बबलू साहनी, हयात खान, रोहित सरोज, दीपक यादव, गणेश कुमार, गुड्डू कुमार, अशोक आदि का कहना था कि दोनों वार्ड में सड़क और नाली बदहाल हो चुकी है। गंदा पानी निकाली का समुचित इंतजाम न होने से यह सड़क पर बहता रहता है। सड़क और नाली बनवाने के नाम पर टेंडर भी हुआ, लेकिन कोई काम नहीं कराया गया। विवेकानंद प्रेक्षागृह के पीछे से कड़े मां शीतला मंदिर तक की पूरी तरह से सड़क और नाली ध्वस्त हो चुकी है। गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। आए दिन सड़क के गड्ढों में गिरकर बच्चे-बूढ़े जख्मी हो रहे हैं। बारिश में स्थिति भयावह हो जाती है। समस्या के बाबत कई बार नगर पालिका के जिम्मेदारों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। रहवासियों ने डीएम से समस्या का शीघ्र समाधान कराने और नाली-सड़क निर्माण के नाम पर हुई धांधली की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें