फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जर्जर पुलिया से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े मूडिसेमर में सततवाहिनी नदी पर बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने और हादसों की आंशका के बीच ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों से पुलिया निर्माण की मांग की। पुल बचाओ और रोड बनाओ के नारे के साथ जिम्मेदारों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन




मुड़िसेमर, पटेल नगर चौराहा, हरपुर चौराहा, बरखेड़ा चौराहा समेत 20 से अधिक ग्राम पंचायतों को रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली पीएमजेएसआई से बनी सड़क पर मुडिसेमर ग्राम पंचायत में सततवाहिनी नदी पर बनी पुलिया जर्जर हो गई है। अब बरसात के कारण पुलिया का एक छोर खतरनाक हो चुका है। इससे नाराज सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को उपेंद्र कुमार व सरयू यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। पुल बचाओ, रोड बनाओ के नारे भी लगाए। उपेंद्र व सरयू ने कहा कि पुलिया के उत्तरी भाग में बना रिटर्निंग वॉल पानी के बहाव के कारण टूटकर गिर गया है। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। रात में दुर्घटना भी हो रही है। समस्या से कई बार संबंधितों को अवगत कराया गया। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर रमेश चंद, विनोद पासवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य लखन लाल पासवान, पूर्व प्रधान सुधीर पासवान, जय मौर्य, संतोष, कांत कुमार, राजेश, अमित, दिलीप, बनवारी यादव, नितेश, देवानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें