फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइकों की टक्कर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। रांची-रीवा नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के भारती इंटर कॉलेज के समीप बृहस्पतिवार की रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बुटबेढ़वा गांव निवासी राजकुमार उर्फ हलखोरी (48) अपने साथी गांव के ही सुनील चंद्रवंशी के साथ बाइक से बाजार गया था। रात करीब आठ बजे दोनों घर लौट रहे थे। भारती इंटर काॅलेज के खेल मैदान के पास बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक के सवार फरार हो गए। पुलिस ने राजकुमार के शव का दुद्धी सीएचसी पर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

000
नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

बभनी। थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव में बृहस्पतिवार को नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। सेंदूर के धरतीडांड निवासी राजकुमार का पुत्र अमित कुमार (13) बृहस्पतिवार को दोपहर में अपने कुछ दोस्तों के साथ ठुरुक्की नदी में नहाने गया था। इस दौरान अमित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य दोस्त शोर मचाते हुए घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। जब तक घर वाले पहुंचते तब तक अमित डूब गया था। बभनी थाने के एसआई अभय नाथ यादव ने जाल डलवा कर शव बाहर निकलवाया। मां चुनकुंवर का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें