फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन अध्यक्ष और श्रीप्रकाश यादव बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई कार्यकारिणी सत्र 2022 का चुनाव तीन सदस्यीय एल्डर कमेटी की देखरेख में बुधवार को सम्पन्न हुआ। पवन कुमार शर्मा को अध्यक्ष और श्रीप्रकाश यादव को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष शिवाराम सिंह, कोषाध्यक्ष भगत सिंह, सहसचिव विकास सिंह कुशवाहा, संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, लेखा परीक्षक राजेश अग्रवाल, प्रवक्ता पद की धर्मेंद्र ओझा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य पद पर जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र, राजेश देव पांडेय, उमापति पांडेय, मिथिलेश सिंह, विजय जायसवाल, प्रदीप धर द्विवेदी, मकसूद अली, विद्यावती देवी को सर्वसम्मति से चुना गया। तीन सदस्यीय एल्डर कमेटी में अशोक श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह और राकेश शरण मिश्र की देखरेख में चुनाव की कार्यवाही संपन्न हुई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक श्रीवास्तव ने सदस्यों से चुनाव पर चर्चा करते हुए प्रत्येक पद के लिए नाम सदन के सामने रखा। सभा के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन शर्मा ने एवं सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वो अपने अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से और बार के सदस्यों के सहयोग से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें