फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं लगेगा पंडाल, प्रतिमाएं होंगी छोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक शनिवार को स्थानीय थाने पर हुई। इसमें सकुशल त्योहार मनाने की रुपरेखा बनाई गई। लोगों को अराजक तत्वों से सतर्क करते हुए सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार व सीओ रामाशीष यादव ने ग्राम प्रधान, दुर्गा पूजा समिति, रामलीला व रामायण समिति, रावण दहन की समिति के सदस्यों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि कोविड-19 महामारी रोकने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बिना अनुमति कोई पंडाल नहीं लगेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी मानक के अनुरूप होना चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि पंडाल लगने से आवागमन प्रभावित न हो। दुर्गा प्रतिमा यथासंभव छोटी से छोटी स्थापित करें। विसर्जन के दौरान न्यूनतम व्यक्ति ही शामिल हों। आयोजक मंडलों को 10-10 वॉलंटियर की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। बैठक में अशोक कुमार जायसवाल, कृपाशंकर, अमित कुमार, राम प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, विमल यादव, सूरजमल यादव, दिनेश कुमार यादव, मेवा लाल गुप्ता, विशाल कुमार वर्मा, प्रदीप यादव, लखन कुमार, देवानंद यादव, अमरीश कुमार, अनिल कुमार, जयप्रकाश शर्मा, अमर सिंह, रत्नेश कुमार, यदुनाथ यादव, चिंतामणि, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें