फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लिकेज होने से कई वार्डो में पेयजल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (राबर्ट्सगंज) नगर के अंबेडकर नगर और रेलवे क्रासिंग के पास पेयजल आपूर्ति क लिए पहले से बिछाई गई पाइप लाइन में रिसाव के कारण कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे वार्ड के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर शनिवार को रिसाव की समस्या दूर करने का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज शहर की करीब 50 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 96.01 करोड़ की योजना स्वीकृत है। इसके तहत कार्यदायी संस्था जल निगम राबर्ट्सगंज नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान पहले से बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। रेलवे क्रासिंग के समीप कई दिन से रिसाव की समस्या चली आ रही है। यहां अभी रिसाव की समस्या दूर नहीं हो सकी कि अंबेडकर नगर में भी रिसाव की समस्या सामने आ गई। रिसाव की वजह से कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी रामधनी और श्रीराम ने बताया कि रेलवे क्रासिंग के समीप मरम्मत कार्य करीब पूरा हो गया है, बस एक साकेट लगाना रह गया है। शनिवार को अंबेडकर नगर में रिसाव की समस्या दूर करने के लिए दोनों कर्मचारी खुदाई करते हुए नजर आए। बताया कि खुदाई करके रिसाव की समस्या दूर की जाएगी।
मेरे घर के पास में करीब एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाये गये पाइप लाइन से पानी रिसाव हो रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों से की गई है। - सविता देवी, अंबेडकर नगर।
विज्ञापन

सड़क खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से रिसाव की समस्या आ रही है। पानी पास के खाली पड़े जमीन में जमा हो गया है। - खुशबू देवी, अंबेडकर नगर।
घरों में पानी की सप्लाई नियमित रूप से मिल रही है। मोहल्ले में तीन दिन से पानी की सप्लाई बाधित है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। -नरेंद्र सोनी, न्यू कालोनी।
वार्ड के लोग सप्लाई की पानी नहीं मिलने से परेशान है। प्रशासन से पाइप लाइन की मरम्मत कराकर पानी की सप्लाई सुचारू रूप से कराने की अपील की। -अशोक तिवारी, न्यू कालोनी।
पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम की तरफ से खोदी जा रही सड़क के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए पहले से बिछी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। दो दिन बाद इसकी सूचना मिली। पाइप लाइन का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें