सोनभद्र। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 15 फरवरी से पूरी तरह खोले जाएंगे। पूरी क्षमता के साथ खोले जाने के फैसले का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्यो ने की है। उनका कहना है कि कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता बरतते हुए कक्षाएं संचालित की जाएंगी। शिक्षण संस्थानों को खोले जाने से पहले सैनिटाइज कराया जाएगा।
15 फरवरी से महाविद्यालय का संचालन पूरी क्षमता से किए जाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से जो भी दिशा निर्देश जारी किया गया है, उसके अनुरूप महाविद्यालय में कक्षाएं संचालित की जाएगी। कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जायेगी।
-श्रीनिवास दुबे, प्रबंधक-बनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय-डाला।
शासन के निर्देश के अनुसार 17 नवंबर से महाविद्यालय की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। छात्राओं को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया जा रहा है। 15 फरवरी से पूरी क्षमता से महाविद्यालय का संचालन शासन के निर्देशन में संचालित किया जाएगा। महाविद्यालय में हैंड सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है।
-डा.अंजलि विक्रम सिंह, प्राचार्य-विंध्य कन्या महाविद्यालय उरमौरा-राबर्ट्सगंज।