फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कल से 94 केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। धान खरीद के लिए कुल 94 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर बोरे, जाली सहित अन्य संसाधन 31 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सहदेव मिश्र ने खरीद संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। खरीद के लिए बने कुल 94 केंद्राें में से सर्वाधिक 32 केंद्र खाद्य विभाग के हैं। इसके अलावा पीसीएफ के 27, पीसीयू के 20, यूपीएसएस के 14 और भारतीय खाद्य निगम का 01 क्रय केंद्र है।
एडीएम ने कहा कि जिस भी क्रय केंद्र पर धान खरीद से संबंधित उपकरण एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं है तो तत्काल मंडी समिति से संपर्क कर सभी व्यवस्थाएं समयांतर्गत पूर्ण कर ली जाय।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर जितने भी इलेक्ट्रानिक कांटे लगाए गए हैं, उसका सत्यापन करा लें। केंद्रों पर सभी प्रकार के रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख रखते हुए उसका विवरण नियमित तैयार करें। इस वर्ष टोकन रजिस्टर बनाकर किसानों का धान क्रय के लिए टोकन अंकित किया जाय। बोरे के लिए मांग पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया, ताकि पीक सीजन में कोई दिक्कत न आए। सभी केंद्र प्रभारियों को ई-पाॅप मशीन का प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में एआर कोऑपरेटिव मिहिर पात्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एके चौधरी सहित अन्य खरीद संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें