फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: ऑटो पलटने से वृद्धा की मौत, बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, छह लोग घायल; मची चीख-पुकार

Mon, 22 Apr 2024 09:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: हादसे में अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि वृद्धा की हादसे में मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
मृतका कमलावती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के शिवद्वार गांव में सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से वृद्धा की मौत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए। उन्हें घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी अमृत लाल के परिवार के लोग पोते का मुंडन संस्कार कराने शिवद्वार धाम आए थे। मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन व अन्य कार्यक्रम होने के बाद देर शाम सभी ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर इंडियन बैंक के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में अमृत लाल की पत्नी कमलावती (62), रजनी (55), विकास (18), हीरा (68), इंद्रदेव (43), पेढ़ गांव निवासी मंगल (23), सोनी (28) घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमलावती को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें