फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वार्डों का होगा ओबरा नगर पंचायत, तीन नए वार्ड बने

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2022 के अंत में होने वाला निकाय चुनाव भले ही नए परिसीमन पर होगा लेकिन वार्डों का ढांचा काफी बदला रहेगा। कुल 59 हजार आबादी के लिहाज से हुए परिसीमन में कई पुराने वार्ड खत्म हो गए हैं। वहीं भलुआ टोल, गजराज नगर और बिल्ली-बीआरसी नए वार्ड अस्तित्व में आए हैं। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव के दौरान ओबरा नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 32646 थी। ओबरा सी की वजह से 2017 से पूर्व ही नगर पंचायत के दो वार्ड खत्म हो गए थे। अब ओबरा सी की वजह से ही पांच और वार्ड खत्म हो गए हैं। इनमें वार्ड 5, 6, 8, 9 और 16 शामिल हैं। इन वार्डों के खत्म होने से कुल 7800 के करीब मतदाता प्रभावित हुए हैं। वहीं सीमा विस्तार विस्तार के कारण करीब दस हजार आबादी बढ़ी भी है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान ही इनमें से पांच हजार के करीब मतदाताओं का अता पता नहीं चल पा रहा था। झरिया नाला और रांची बस्ती क्षेत्र वाले वार्ड 5 में पिछले चुनाव के समय 2781 मतदाता थे। सेक्टर पांच में मौजूद वार्ड छह में कुल 1198 मतदाता थे। परियोजना कॉलोनी के सेक्टर छह के उत्तरी ओर सेक्टर तीन के दक्षिणी हिस्से में स्थित वार्ड आठ में 1459 मतदाता थे। परियोजना कालोनी के सेक्टर पांच के पश्चिमी भाग में स्थित वार्ड 09 में कुल 2268 मतदाता थे। ओबरा सी के कारण ही वार्ड 16 नगर पंचायत का सबसे छोटा वार्ड हो गया था। इस वार्ड में मात्र 164 मतदाता ही हैं।
फिलहाल इस सबसे छोटे वार्ड का भी अस्तित्व लगभग खत्म है। नगर पंचायत के ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुनार परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर कराकर 18 वार्ड बनाने की संस्तुति कर स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश को भेजा जा चुका है। मौजूदा समय में 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र की कुल जनसंख्या लगभग 59 हजार है। नगर पंचायत क्षेत्र में विस्तार के बाद भलुआ टोला, गजराज नगर और बिल्ली-बीआरसी तीन नए वार्ड अस्तित्त्व में आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें