फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहती नहर में मिला नर्सिंग छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से सटे मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी के बहते कैनाल (नहर) में शुक्रवार को नर्सिंग छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा बृहस्पतिवार सुबह कैनाल में कूदी थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन

शक्तिनगर के तेलगंवा बार्डर से विंध्यनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर सेेमरा बाबा मंदिर के समीप बने एनटीपीसी कैनाल में सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी नर्सिंग की छात्रा (19) कूद गई थी। छात्रा बैढ़न स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती थी। विंध्यनगर के टीआई यूपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेमरा बाबा मंदिर के पास एनटीपीसी के कैनाल में छात्रा के कूदने की सूचना पर तलाश शुरू की गई थी। दी गई। जेसीबी लेकर घटना स्थल के दोनों तरफ खोदाई कर खोजबीन में लगी रही। वहीं एनडीआरएफ की टीम कैनाल के गहरे पानी में जाकर छात्रा के शव की तलाश करती रही। दोनों टीम के प्रयास में शव पानी के अंदर झाड़ियों में फंसा मिला। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें