फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को भी मिलेगा बच्चों को फल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल से उबरे बच्चों को भरपूर पोषण देने के लिए अब बृहस्पतिवार को भी फल वितरण की व्यवस्था लागू की गई है। विद्यालय में माह के दूसरे और चौथे बृहस्पतिवार को बच्चों को अतिरिक्त फल दिया जाएगा। अभी तक उन्हें सिर्फ सोमवार को ही फल मिलता था। इसके लिए फ्लैक्सी फंड से धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के 2061 परिषदीय विद्यालयों में करीब 2.70 लाख नौनिहाल पंजीकृत हैं। इन बच्चों को दोपहर में भोजन के दौरान सप्ताह में एक दिन सोमवार को फल दिया जाता है। कोरोना काल के बाद खुले स्कूलों में बच्चों को शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए उनके खानपान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत बच्चों को अब सोमवार के अलावा माह के दूसरे और चौथे बृहस्पतिवार को भी फल वितरण का निर्देश जारी किया गया है। मार्च से ही इस व्यवस्था को लागू किया गया है। चौथे बृहस्पतिवार यानी 31 मार्च को उन्हें विद्यालय में अतिरिक्त फल मिलेगा। इस दिन ज्यादातर स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित कर रिजल्ट दिए जाएंगे। ऐसे में बच्चों को रिजल्ट के साथ फल भी मिलेगा। फल वितरण के लिए शासन ने फ्लेक्सी फंड से धनराशि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को अतिरिक्त फल वितरण के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान इसका भी सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें