फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल बोले, अब 30 लाख में भी बसपा का टिकट लेने वाला कोई नहीं

Mon, 27 Dec 2021 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

प्रदेश के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि खुद को दलित की बेटी बताने वाली मायावती प्राइवेट विमानों से ही सफर करती हैं। सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
सोनभद्र में म्योरपुर के बिड़ला विद्या मंदिर में अनुसूचित जाति व जनजाति सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल ने सोमवार को बसपा और सपा पर निशाना साधा। सोनभद्र के म्योरपुर में बिड़ला विद्या मंदिर में अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सपा-बसपा दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं।

विज्ञापन


मायावती ने अनुसूचित जाति का सबसे ज्यादा शोषण किया। यही वजह है कि आज पार्टी का वजूद खत्म होने जा रहा है। बसपा के टिकट के लिए पहले उम्मीदवारों को एक करोड़ 30 लाख देना पड़ता था लेकिन अब तीस लाख में भी टिकट लेने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि खुद को दलित की बेटी बताने वाली मायावती प्राइवेट विमानों से ही सफर करती हैं। सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता रहा है। अपराधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को सपा सरकार ने वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र से उनका पुराना नाता है।
विज्ञापन


वह खुद भी दलित हैं और यहां आने के दौरान कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आदिवासी और गरीब छात्राओं को साइकिल बांटते रहे हैं। कहा कि 20 मई 2007 को मायावती ने आदेश दिया था कि बिना डॉक्टरी मुआयना के दुष्कर्म पीड़िता का एफआईआर नहीं दर्ज होगा, लेकिन मोदी सरकार ने एक्ट में संशोधन कर दलित समाज को काफी राहत दी है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि गरीब अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाते थे। योगीराज में उनका कन्यादान डीएम, एसपी और विधायक सांसद कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें