फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी अस्पतालों में भी होंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के निजी अस्पतालों में भी जन्म और मृत्यु के पंजीकरण होंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के निजी अस्पतालों को इंफॉरर्मेंट आईडी उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस आईडी से निजी अस्पताल सीआरएस पोर्टल पर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण कर सकेंगे। ऐसे में निजी अस्पतालों में होने वाले जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को बेहतर ढंग से मिले इसके लिए विभाग की ओर से पहल लगातार की जा रही है। हालांकि सीमित संसाधनों के चलते लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब नहीं हो पा रही। अब विभाग ने निजी अस्पतालों को इंफॉरर्मेंट आईडी उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटा है। इसका उद्देश्य यह है कि निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चे और मृत्यु का पंजीकरण तत्काल हो सकेगा। जन्म और मृत्यु का डाटा सीआरएस पोर्टल पर अपलोड होगा और पोर्टल पर अपलोड होने वाले डाटा की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी। साथ ही लोगों को यह लाभ होगा कि उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निजी अस्पताल के कार्ड को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो निजी अस्पताल केवल पंजीकरण ही कर सकेंगे, प्रमाण पत्र बनाने की अनुमति नहीं है। जन्म और मृत्यु के प्रमाण पत्र सरकारी अस्पताल, नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जारी किए जाते हैं। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग में पंजीकृत निजी अस्पतालों को जन्म व मृत्यु के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए निजी अस्पतालों को इंफॉरर्मेंट आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। सभी डिप्टी सीएमओ से पंजीकृत निजी अस्पतालों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें