झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी ब्लॉक के सगमा गांव के मृतक सीआरपीएफ के जवान श्रवण कुमार को देखने के ?
- फोटो : SONBHADRA
बार्डर क्षेत्र से सटे झारखंड के गढ़वा जिला के थाना अंतर्गत ब्लाक सगमा निवासी सीआरपीएफ के जवान श्रवण कुमार राम का शव मंगलवार की देर शाम उनके गांव पुतुर लाया गया। जवान का शव गांव पहुंचते ही लोगों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि श्रवण तेलंगाना में बतौर सीआरपीएफ जवान पोस्टेड थे। उनकी मौत बीते रविवार की रात में बिजली करंट लगने से तेलंगाना कैंप में हो गई थी। मृतक श्रवण (48) धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा (पुतुर) गांव के रहने वाले हैं। वे 81 बटालियन 2013 बैच के जवान थे। श्रवण अपने कैंप में इलेक्ट्रिशियन का काम देखते थे। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। गंभीरावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तिरंगे में लिपटा श्रवण का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गई। श्रवण का अंतिम संस्कार मरिया नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि श्रवण के चार वर्षीय पुत्र आदित्य रंजन ने दी।