कंपोजिट विद्यालय मचबंधवा में मिड डे मील के राशन को हड़पने के मामले में बीईओ ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी की है। उनसे तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
मचबंधवा निवासी संतोष कुमार के ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी से पूछताछ की। पूछताछ में अभिभावकों ने बताया कि कोरोना काल में सरकार द्वारा द्वितीय चरण में दिया गया 427 बच्चों का 49 दिन का राशन शिक्षक व कोटेदार ने मिलकर हड़प लिया है। इस पर बीईओ संजय कुमार ने कंपोजिट विद्यालय मचबंधवा के शिक्षक शिवबाबू केशरवानी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। बीईओ ने बताया कि 10 अक्टूबर तक शिक्षक व कोटेदार द्वारा बच्चों को खाद्यान्न बांटने की बात कही है। शुक्रवार को मचबंधवा के सैकड़ों अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने शिक्षक को तत्काल विद्यालय से हटाने तथा कार्रवाई करने के विरोध प्रदर्शन भी किया था। अभिभावकों ने शिक्षक पर विद्यालय में बच्चों को न पढ़ाने की भी शिकायत की गई। अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीईओ संजय कुमार ने जांचकर कार्रवाई की बात कही।