फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों का चौड़ीकरण नहीं, बाइपास को दें मूर्त रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर बचाओ आंदोलन के बैनर तले प्रदर्शन कर बुधवार को नगर के बाहर बाईपास बनाने की मांग डीएम और सीएम से की गई। विभिन्न वर्ग के लोगों ने नगर के मध्य से गुजरे राजमार्ग के चौड़ा किए जाने पर बाजार खत्म होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने धर्मशाला चौक से राबर्ट्सगंज मेन चौक होते हुए रेलवे फाटक की सड़क को स्टेट हाईवे घोषित किया है। मध्य सड़क से 60-60 फीट और चंडी होटल से बढ़ौली चौक तक की सड़क को मध्य सड़क से 30-30 फीट चौड़ा करने की योजना है। मोहन लाल केशरी ने कहा कि यह नगर को बर्बाद करने की योजना है। फ्लाईओवर बनने के बाद पहले ही आधा बाजार खत्म हो चुका है। अब इस चौड़ीकरण से रही-सही कसर भी पूरी हो जाएगी। बेहतर होगा कि इसके लिए अलग से बाईपास को मूर्त रूप दिया जाए। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत ) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने नगर की सड़क को स्टेट हाईवे घोषित होने पर जन विरोधी करार देते हुए इसे नगर के हजारों व्यापारियों को उजाड़ने की योजना बताई। बैठक में राधेश्याम केशरी, मो. असलम राइन, अमित सोनी, धीरज, राजेश, भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें