फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के दौरान शटरिंग गिरने से नौ श्रमिक घायल, चार की हालत गंभीर

Tue, 29 Mar 2022 07:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

घायलों को कंपनी के कर्मचारियों ने हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से चार श्रमिकों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे की जगह का निरीक्षण करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिविजन के गढ़वा से चोपन रेलखंड पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के दौरान सोमवार की देर रात शटरिंग गिरने से नौ मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूरों को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार मजदूरों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


म्योरपुर के रनटोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित पुल संख्या 35 के निर्माण के लिए की गई शटरिंग और उस पर बिछाई गई सरिया सोमवार की रात गिर गई। हादसे में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे नौ श्रमिक उमेश (24), मुन्नालाल (22), अक्षय (26), सोनू (22), उमेश पाल (30), राजकुमार (28), आनंद (32), रोशन (27) और श्याम किशोर (34) घायल हो गए।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को कंपनी के कर्मचारियों ने हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से चार श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्रधान दिनेश जायसवाल ने घटना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। जानकारी के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने दोपहर बाद घटनास्थल का जायजा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें