फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल सुरक्षाकर्मी व केमिस्ट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला परियोजना से फर्जी चालान पर कोयला पार कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को एनसीएल के सुरक्षाकर्मी व केमिस्ट को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घटना जून माह की है। गिरफ्तार कर्मचारियों को कोल प्रबंधन निलंबित कर चुका है। जांच के दौरान कई ठोस सबूत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।
प्रबंधन के मुताबिक दोनों कर्मियों को जून माह में वे ब्रिज नंबर एक पर बिना कांटा किए फर्जी चालान पर कोयला बैरियर पार करने का आरोप लगने केे बाद निलंबित कर जवाब मांगा गया था। पुलिस के मुुुताबिक वे ब्रिज एक पर दिनांक 24 जून की द्वितीय पाली में डीओ संख्या बीएनए 2122ईआर 0061 सिक्योरिटी बैरियर से अंदर गई। कोयला लोड कर ब्रिज पर बिना वजन कराए 26 जूूून को बैरियर से बाहर निकाल दी गई। प्रबंधन द्वारा कागजात जांच में मामला पकड़ में आया की जिस चालान से कोयला लोड गाड़ी बाहर गई है वह ब्रिज पर लिपिक की हैसियत से कार्यरत केमिस्ट वेंकटेश द्वारा बनाया गया व फर्जी है। इस मामले में सुरक्षा कर्मी प्रवीण कुमार सिंह की भूमिका संदिग्ध मिली। शक्तिनगर केे प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि विस्तृृत जांच व हासिल तथ्यों के मुुुताबिक केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें