फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने पार किया कोयला प्रेषण आंकड़ा, ग्राहकों को भेजा 16 फीसदी अधिक कोयला

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल ने एक बार फिर 100 मिलियन टन कोयला प्रेषण का आंकड़ा शनिवार को पार कर लिया। एनसीएल ने अपने कोयला ग्राहकों को शानदार 16 फीसदी वृद्धि के साथ चालू वित्तीय वर्ष में 100.68 मिलियन टन कोयला भेजा है।
विज्ञापन

कंपनी के इस अभूतपूर्व प्रदर्शन पर सीएमडी सहित निदेशक मंडल ने टीम एनसीएल को बधाई दी और देश की ऊर्जा सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई। कोरोना महामारी के बावजूद एनसीएल ने इस वर्ष अपने उपभोक्ताओं को 100 मिलियन टन कोयला प्रेषण बीते साल के मुकाबले करीब 42 दिन पहले भेज दिया है। कंपनी प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में एनसीएल ने बिजली घरों को लगभग 17 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 88.24 मिलियन टन कोयला प्रेषित किया है। देश की बढ़ती कोयला मांग के आलोक में एनसीएल ने अपने अनुबंधित बिजली घरों को वार्षिक अनुबंधित मात्रा (एसीक्यू) का लगभग 109 प्रतिशत कोयला भेजा है। चालू वित्तीय वर्ष में एनसीएल उत्पादन में भी लक्ष्य के अनुरूप बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और अभी तक एनसीएल ने 95.14 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर दिया है जो तय तिथि के लक्ष्य से अधिक है। एनसीएल को चालू वित्त वर्ष में 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं 126.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण का लक्ष्य दिया गया है। वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि एनसीएल समय रहते अपने लक्ष्यों कि पूर्ति करेगी। एनसीएल अपनी 10 कोयला खदानों से कोयला आपूर्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है एवं वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, एफ़एमसी परियोजनाएं का क्रियान्वयन, कोल कॉरीडोर का निर्माण आदि पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें