फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 केंद्रों पर कल होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर बुधवार को होगी। परीक्षा के लिए कुल 5510 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सकुशल और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया। सभी केंद्र प्रभारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसपी सिंह ने बताया कि सत्र 2021-22 में कक्षा 6 में नामांकन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए नगर में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, जीजीआईसी राबर्ट्सगंज, शहजादा साहब उदय प्रताप इंटर कॉलेज रामगढ़, भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल, राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल, रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, जीआईसी और जीजीआईसी दुद्धी, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी, राजकीय इंटर कॉलेज चपकी सहित कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर सुबह साढ़े 11 से अपराह्न डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को आधा घंटे पहले ही केंद्र में प्रवेश करना होगा। सकुशल परीक्षा कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों, खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा संचालन का जिम्मा सौंपा गया है।
कक्ष निरीक्षकों को समझाई जिम्मेदारी
दुद्धी। राजकीय इंटर कॉलेज में 11 अगस्त को होने वाली नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरके पाठक ने कक्ष निरीक्षकों को नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति से मिले निर्देशों को गहनता से समझाया। कक्ष निरीक्षकों के कर्तव्य का दायित्व बोध कराते हुए सकुशल परीक्षा कराने का निर्देश दिया। प्रवेश परीक्षा बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र प्रभारी आरके पाठक ने बताया कि दुद्धी राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 720 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कोविड प्रोटोकॉल गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक कक्ष में 12-12 परीक्षार्थियों को बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों को भी कोविड गाइड लाइन के पालन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें